फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मंडी शुल्क समाप्त करने का दिया आश्वासन

Fri, 04 Mar 2022 01:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उद्यमियों के साथ बैठक करते सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि मंडी शुल्क समाप्त किया जाएगा। बृहस्पतिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) व यूपी रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन की ओर से काटन मिल में बैठक हुई।

विज्ञापन


इस दौरान आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी नेे औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग की, इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि लैंड यूज चेंज न करने की शर्त पर सरकार बनने के बाद औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड किया जाएगा।

आईआईए फूड प्रोसेसिंग यूनिट के चेयरमैन व मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक बजाज की मांग पर मंत्री ने कहा कि सरकार बनने पर मंडी शुल्क को समाप्त किया जाएगा। बैठक में अनिल जाजोदिया, अंकुर चड्ढा, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, अनुज डिडवानिया, संजय गुप्ता, श्रीनारायण खेमका, उमाशंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुनील सचदेवा आदि ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें