फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में छापेमारी, बड़े पैमाने पर मिली गड़बड़ी

Fri, 30 Mar 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कई कर्मचारियों के पास नही मिले मेडिकल कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में शुक्रवार को वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेल खान-पान विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली।  ट्रेन में अनाधिकृत रूप से रेल की सूची से बाहर का लोकल पानी बेचा जा रहा था तो वहीं पेंट्रीकार के कई कर्मचारियों के पास मेडिकल कार्ड तक नही था।
विज्ञापन


इतना ही नही पैंट्रीकार मैनेजर फूड लाइसेंस भी नही दिखा पाए। टीम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर मंडल कार्यालय को भेज दी है। कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस पहुंची तो उसमें लोकल ब्रांड का पानी निर्धारित दाम से ज्यादा में बेचा जा रहा था।

सूचना पर मुख्य खान पान निरीक्षक एसके पांडेय पहुंचे और उन्होंने पानी को जब्त कर लिया। इसी दौरान सीआईटी एसपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। जांच में पता चला कि 20 रुपय में लोकल पानी बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


पेंट्रीकार मैनेजर ने बताया कि आईआरसीटीसी से ठेका मिलने के बाद पहला ट्रिप है उनका रेल नीर का पानी न होने पर उन्होंने लोकल पानी लिया। पेंट्रीकार में कई कर्मचारियों के पास मेडिकल कार्ड भी नही मिला। टीम द्वारा मांगे जाने पर फूड लाइसेंस भी नही दिखा सके। बाद में रेल नीर का पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर अधेड़ का कटा हाथ पैर

indian Railway
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अधेड़ का बायां हाथ पैर कट गया। वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले एक अधेड़ का हाथ पैर कट गया। बताया जाता है कि वह स्टेशन पर पानी की खाली बोतल आदि बीनता है। आरपीएफ ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
 
तीन अप्रैल को आएंगे सदस्य रेलवे बोर्ड 
सदस्य इंजीनियरिंग रेलवे बोर्ड एसके गुप्ता तीन अप्रैल को वाराणसी आ रहे हैं। वह दो दिन रुकेंगे और वाराणसी में चल रहे उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। रेलवे स्टेशनों पर चल रहे कार्यों के अलावा दोहरीकरण और विद्युतिकरण के कार्य को भी देखेंगे। वह रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंग्रे। 

रेल मंत्री ने किया ट्वीट
रेल मंत्री पियुष गोयल ने छह स्टेशनों पर बेहतर वाई-फाई सुविधा के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सिटी स्टेशन, झूंसी, रामनाथपुर, दारागंज, सरदार नगर और इलाहाबाद सिटी को लेकर ट्वीट किया है कि यहां वाई-फाई की बेहतर सुविधा मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें