फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-वेस्टर्न परिधान आपके खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। त्योहारों पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। दीपावली का पर्व हो तो क्या कहना। आज के दौर में हर कोई त्योहारों पर कुछ अलग नजर आना चाहता है। महिलाओं हों या पुरुष, बच्चे हों या बुजुर्ग सभी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसे ही ध्यान में रखते हुए बाजार में पारंपरिक परिधानों के साथ ही वेस्टर्न ड्रेसेस की इन दिनों भरमार है। हालांकि परिधानों को लेकर सब की अलग-अलग राय है। कोई कोई वेस्टर्न कपड़े पहनना पसंद करता है तो कोई पारंपरिक परिधान पहनने का शौकीन है। सबकी पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकान व शोरूम मालिकों ने इस बार इंडो-वेस्टर्न लुक देने वाले परिधानों को अपने दुकानों पर सजाया है। इस बारे में कुछ नए परिधानों का कलेक्शन बाजार में छाया हुआ है। इनमें से कुछ के बारे में हम बताते हैं कि किस परिधान की क्या विशेषता है।
विज्ञापन

पोंचू ड्रेस
पोंचू ड्रेस महिलाओं को काफी लुभा रही है। यह ड्रेस आपको एक अलग स्टाइल लुक देती है। इसकी बनावट कि वजह से इसे पहनने वाला खूबसूरत दिखता है।
स्लिट ड्रेस
स्लिट ड्रेस एक इंडो वेस्टर्न आउटफिट है, जो बहुत आकर्षक लगता है। स्लिट के साथ युवतियां नैरो बॉटम पैंट या लेगिंस मैच कर रही है।
सेमी प्लाजो कुर्ता
सेमी प्लाजो कुर्ता अभी नया ट्रेेंड है, इसलिए महिलाएं और युवतियां इसे काफी पसंद कर रही है। सेमी प्लाजों को मिड लेंथ कुर्ते के साथ महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही है।
धोती पैंट्स विथ शॉर्ट कुर्ता
धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ता इंडो- वेस्टर्न लुक के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। स्टाइल में नए प्रयोग करने वाली युवतियों को ये खासा पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांग कुर्ता विद ए लाइन स्कर्ट
लांग कुर्ता विद ए लाइन स्कर्ट एथनिक आउटफिट है। फैशन के साथ आरामदायक भी है।
कुर्ता विथ लांग श्रग्स
इस ड्रेस को डबल लेयर कुर्ता भी जाना जाता है। युवतियां त्योहारों के साथ कॉलेज की पार्टियों में भी कैरी कर सकती हैं।
लखनऊ कढ़ाई साड़ी
परंपरागत शैली में त्योहार मनाने वालों के लिए लखनऊ कढ़ाई की साड़ियों के साथ चंदेरी ओर बंधेज चुनरी काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें