फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में मुश्किल हुआ सफर: एक महीने पहले रिजर्वेशन, आधे घंटे में ही भर गया स्लीपर कोच

Thu, 07 May 2026 11:10 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गर्मी की छुट्टियों में परदेश से घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 20 मई के बाद ही हो जाएगी। ऐसे में इन दिनों में ट्रेनों में कन्फर्म सीट का संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन
ट्रेन टिकट - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो रेल के सफर में राहत नहीं मिलने वाली है। वैसे तो कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टी 20 मई के बाद ही हो जाएगी, ऐसे में 20 मई से 15 जून तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट का संकट है। 

विज्ञापन


अब से एक महीने बाद यात्रा करने वाले जो लोग अपना रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं, उनको भी सीट नहीं मिल पा रही है। बुधवार को तो रिजर्वेशन काउंटर पर सुबह 8 बजे से पहले भीड़ थी लेकिन रिजर्वेशन शुरू होने के आधे घंटे बाद ही स्लीपर कोच भर गया है। वेटिंग टिकट मिलने लगा। 

गर्मी की छुट्टियों में लोग परिवार के साथ जम्मू में माता वैष्णो देवी दर्शन करने के साथ ही जम्मू, अमृतसर के आसपास घूमने जाते हैं। हरिद्वार, मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश के लिए भी लोग यात्रा प्लान करते हैं। ऐसे में कुछ लोगोें ने पहले से टिकट करवा लिया है, कुछ 20 मई से लेकर 10 जून तक टिकट करवा रहे हैं, उनको भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें