Ghazipur News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अपशब्दों का प्रयोग करने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। इसके साथ ही बीएसए ने भांवरकोल के खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पखवारे में रिपोर्ट मांगी है।
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल होने पर कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के प्रधानाध्यापक आनंद यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने भांवरकोल के खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पखवारे में रिपोर्ट मांगी है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानाध्यापक आनंद यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो में शिक्षा क्षेत्र मरदह के कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के प्रधानाध्यापक आनंद यादव प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
वायरल हुए इस वीडियो को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने गंभीरता से लिया। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक को पदेन दायित्व के निर्वहन में लापरवाही व अमर्यादित बयानबाजी करने के आरोप में निलंबित कर दिया।