फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अगस्त के बाद और ज्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी में रेलवे, इन रेल गाड़ियों को मिल सकती है मंजूरी

Thu, 30 Jul 2020 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

कोविड स्पेशल चल रही ट्रेनों की संख्या 12 अगस्त के बाद बढ़ने वाली है। फिलहाल 5 ट्रेनों के अलावा वाराणसी से विभिन्न रूटों पर बंद चल रही ट्रेनें चल सकती हैं। जिसमें वाराणसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, वाराणसी से राजस्थान को चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस के चलने की योजना है।

विज्ञापन

कुछ पैसेंजर ट्रेनों के शुरू होने की उम्मीद है। पैसेंजर ट्रेनों को चेयरकार की तरह की आरक्षण दिया जाएगा, ताकि 15 रुपये अतिरिक्त आरक्षण शुल्क लेकर प्रत्येक यात्री को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने के लिए सीट मिल सके।


इनके संचालन के लिए मंडल रेल प्रशासन तैयार है। बोर्ड से अनुमति मिलते ही इस गाड़ी में बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड में भी मंथन किया जा रहा है।  कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को राहत देने के लिए देश भर में 12 मई से अप और डाउन की 14 राजधानी स्पेशल और 1 जून से 200 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इसमें वाराणसी से 5 ट्रेनें ओरिजिनेट व टर्मिनेट हो रही हैं। आधा दर्जन से अधिक पासिंग ट्रेनें भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें