मऊ जिले में विकास खंड परदहां क्षेत्र के कहिनौर में लोगों ने जलजमाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार की सुबह जलभराव वाले स्थानों पर धान की रोपाई की।
लोगों का आरोप है कि उनकी बस्ती में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि मकानों के लिए पानी के निकास की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है। बरसात होने पर स्थिति और भी नरकीय हो जाती है।
इसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लगातार उपेक्षा से आहत बस्तीवासियों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे दिया।