पीडीडीयू नगर और गया रेलखंड के बीच पटरियों के सुदृढ़ीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की क्षमता वाली पटरियों को 150 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के अनुसार बनाया जा रहा है। वाराणसी से हावड़ा की दूरी छह से सात घंटे में पूरी होगी। जबकि बनारस से गया की दूरी महज दो घंटे में तय होगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के भी कोच होंगे।
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन आठ घंटे में वाराणसी-नई दिल्ली की दूरी को तय करती है।