फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 27 मार्च से दो अप्रैल तक निरस्त, नीलांचल समेत कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

Fri, 25 Mar 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14203-14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 28 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14219-14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल के अमेठी, मिसरौली और अंतु स्टेशनों पर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जो निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगी। इसमें  27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14203-14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 28 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14219-14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

विज्ञापन


वहीं 26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 13005-13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, 27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14265- वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और 26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14266 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस रायबरेली, ऊंचाहर, फाफामऊ और जंघई के रस्ते जाएगी।

वहीं 29 मार्च और दो अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, 27 और 30 मार्च को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी-अयोध्या छावनी-लखनऊ होकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 27, 29 मार्च और एक अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आंनद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस जंघई, फाफामऊ, प्रयागराज जं. और कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें