बनारस-मऊ रेल खंड को आधार बनाकर 11 ट्रेनों में पूर्वोत्तर रेलवे की वाणिज्य टीम ने सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 346 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।
ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वाले 346 यात्रियों से शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे की वाणिज्य टीम ने दो लाख 22 हजार 310 रुपये जुर्माना वसूला। डीसीएम फ्रेट जंगबहादुर राम के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने बनारस-मऊ रेल खंड के बीच अभियान चलाया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, छपरा-सूरत ताप्तिगंगा एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काशी दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शाहगंज-बलिया, बलिया-शाहगंज,मऊ- प्रयागराज और बनारस-भटनी आदि ट्रेनों में चेकिंग की गई।