औड़िहार-बलिया रेलखंड के फेफना-चितबड़ागांव, डेहमा-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए वाराणसी-बलिया ट्रेन 26 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं वाराणसी-छपरा ट्रेन 30 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस से 26 मार्च को खुलने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च व एक अप्रैल को छूटने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ब्यूरो