फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हिंदी के साथ विश्व में पहुंच रही है भारतीय संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजभाषा विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार ने कहा कि विश्व में हिंदी की प्रतिष्ठा तथा प्रचार-प्रसार को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। इसको देखते हुए हिंदी भाषी लेखकों तथा पाठकों का यह दायित्व बनता है कि वह हिंदी की वैश्विक प्रगति से न केवल परिचित हों बल्कि स्वयं को इसके साथ सक्रिय रूप से संबद्ध करें।
विज्ञापन

वह सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा में साहित्यिक संघ एवं काशी-वाराणसी विरासत फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। फिजी में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेकर लौटे काशी के हिंदी सेवियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने कहा कि संसार में जहां-जहां हिंदी पहुंच रही है वहां इसके माध्यम से हमारी संस्कृति भी पहुंच रही है। डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि फिजी में एकत्रित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के भीतर भारत में हिंदी की गति एवं प्रगति के विषय में जैसी गहरी जिज्ञासा दिखाई पड़ी, वह हमारे लिए भी अनुकरणीय है। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व हिंदी सम्मेलन पर विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी के विकास के लिए अन्य देशों में जो कार्य किए जा रहे हैं, उनसे अवगत होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि रही। डॉ. राममोहन पाठक ने कहा कि यह देखना बहुत सुखद लगा कि हिंदी पत्रकारिता की व्याप्ति केवल हमारे देश तक सीमित नहीं है बल्कि वह वैश्विक स्वरूप प्राप्त कर चुकी है। फिजी से लौटे हिंदी सेवियों डॉ. नीरजा माधव, डॉ. राममोहन पाठक, डॉ. उदय प्रताप सिंह एवं डॉ. अशोक ज्योति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें