फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की तीन छात्राओं समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली तीन छात्राओं समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एक युवक दिल्ली से जबकि दूसरा युवक हाल ही में नोएडा से ट्रेन यात्रा कर वाराणसी आया था। इस साल एक दिन में सर्वाधिक पांच केस सोमवार को मिले।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि दुर्गाकुंड में 27 साल के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह 29 मार्च को ट्रेन से दिल्ली से वाराणसी आया था। वहीं, नाटी इमली निवासी 38 वर्षीय युवक भी 31 मार्च को गाजियाबाद से वाराणसी आया था। जबकि बीएचयू की तीनों छात्राओं की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उन्हें हॉस्टल में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों से बातचीत कर उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी ली। मंगलवार को संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी।
00
होम आइसोलेशन में भी कोविड प्रोटोकॉल जरूरी
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मार्च से अब तक कुल 24 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 10 होम आइसोलेशन में थे। वे अब स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 14 सक्रिय केस हैं। ये सभी मरीज भी होम आइसोलेशन में ही हैं। सभी से घर में रहने के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें