फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन, लगाई हाजिरी

Wed, 20 Jan 2021 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शिखर धवन ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत की जीत के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार देर शाम वाराणसी के बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। वह काशी में अपनी धार्मिक यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन


सप्तऋषि आरती खत्म होने के ठीक बाद शिखर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान मास्क और कंबल से मुंह ढंक कर उन्होंने अपनी पहचान छिपाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें पहचान गए। इसके साथ ही हाथ मिलाने और बधाई देने की होड़ लग गई।

उन्होंने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन के बाद प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी का भी मौका दिया। रात करीब नौ बजे शिखर मंदिर से प्रस्थान कर गए। कालभैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन के साथ बाबा की आरती की और तेल अर्पित किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारत ने चौथे टेस्ट में हराया
भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया की गाबा में 32 वर्षों से चली आ रही बादशाहत खत्म की। अपने दो युवा बल्लेबाजों शुभमन गिल और ऋषभ पंत की आकर्षक अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने मैच में वापसी की। एडिलेड में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की। भारत ने दूसरा टेस्ट मैच जीता। फिर तीसरा ड्रॉ होने के बाद गाबा में खेला गया चौथा टेस्ट मैच जीत लिया। भारत ने यह जीत तब दर्ज की जब कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल होने या अन्य कारणों से टीम में नहीं थे।

भारत आखिरी दिन अगर 325 रन बना पाया तो इसका पूरा श्रेय गिल और पंत को जाता है। रोहित शर्मा (सात) के सुबह जल्दी आउट होने के बावजूद गिल ने मजबूत इरादों के साथ बल्लेबाजी की। दिन के पहले भाग में गिल छाए रहे तो बाद में पंत ने जलवा दिखाया। 91 रन की प्रवाहमय पारी खेलकर गिल ने ऋषभ पंत में भी जोश भरा। पंत ने आक्रामकता और रक्षण की अच्छी मिसाल पेश करके नाबाद 89 रन बनाए। भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था और उसने सात विकेट पर 329 रन बना लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें