फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के संग्रहालय में दिखेगा भारतीय सेना का गौरवशाली अतीत

Fri, 10 Nov 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
24 नवंबर से आम लोगों के लिए खोला जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के लोगों और यहां आये पर्यटकों को भारतीय सेना के गौरवशाली अतीत को नजदीक से जानने-समझने का मौका मिलेगा। 39 जीटीसी के गेट नंबर चार के  पास सेना ने म्यूजियम बनवाया है। इसे 24 नवंबर से आम लोगों के लिए खोला जाएगा। शुक्रवार को अवकाश प्राप्त ले. जनरल छिब्बर ने नए म्यूजियम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उनके साथ ले. जनरल एके भट्ट भी थे।  उन्होंने म्यूजियम का अवलोकन करने के बाद इसे तैयार कराने वालों की तारीफ की। म्यूजियम में द्वितीय विश्व युद्ध की स्मृतियों के साथ ही सेना के पुराने हथियार रखे गए हैं। यहां जर्मनी, इंग्लैंड समेत अन्य देशों के पुराने हथियारों को भी स्थान दिया गया है।

डिस्प्ले कर इन सभी के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही, प्रोजेक्टर के  माध्यम से बर्फली पहाड़ियों पर तैनात रहने वाले सैन्यकर्मियों के बारे में जानकारी देने की भी व्यवस्था की गई है। इसमें बताया जा रहा है कि हमारे जवान कितनी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देश की रक्षा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें