फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का शानदार स्वागत, लगा चुके हैं शतक

Mon, 18 Nov 2019 11:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रशंसकों और समर्थकों ने किया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का सोमवार को भदोही जिले के चौरी से लेकर सुरियावां तक कई स्थानों पर माला फूल से लादकर स्वागत किया गया। समर्थकों और प्रशंसकों ने उभरते खिलाड़ी के साथ सेल्फी भी ली। घर पहुंचे यशस्वी ने सबसे पहले अपने दादा से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


हैदराबाद में अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल का बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही एनएनएस एकेडमी के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सुरियावां जाते समय चौरी बाजार में युवा क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत करते हुए फूलमाला से लाद दिया।

एकेडमी के कोच मो. आरिफ हुसैन और मैनेजर इसराइल अंसारी के साथ जैसे ही यशस्वी का वाहन चौरी बाजार के मुख्य चौराहे पर पहुंचा, क्रिकेट प्रेमियों में माला पहनाने के लिए होड़ मच गई। जिले का नाम रोशन करने वाले यशस्वी के साथ युवाओं में सेल्फी लेन का भी क्रेज दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान नन्हें अंसारी, किशन दुबे, शनि उपाध्याय, मुलायम यादव, सोनू जायसवाल, आकाश उपाध्याय, सचिन जायसवाल, प्रज्ज्वल दुबे, राकेश सोनकर, दिलशाद, दिनेश मोदनवाल आदि शामिल रहे। वहीं सुरियावां के रामलीला मैदान पर क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का स्वागत किया गया। दादा डा. भगवती प्रसाद गुप्ता का पैर छूकर यशस्वी ने आशीर्वाद लिया।

इससे पहले बीपीएमजी स्कूल में डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह आदि ने भी क्रिकेटर का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, विनय चौरसिया, रमाकांत गुप्ता, अवधेश कुमार ऊमर वैश्य, अजय मोदनवाल, लक्ष्मीकांत, रामेश्वर, मनीष जायसवाल, दिनेश, विनोद, छांगुर, राकेश, धीरज, चंदन, अनिल, गिरजा शंकर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें