फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा निकाह करने दूल्हा बनकर पहुंचा पति, उधर पुलिस को लेकर पहुंच गई पहली पत्नी

Mon, 18 Nov 2019 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के घोसिया में पहली पत्नी के रहते दूसरा निकाह रचाने के लिए रविवार को एक शख्स दूल्हा बनकर बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया, लेकिन वहां पुलिस लेकर पहुंची पत्नी को देख कर भाग निकला। उसकी हालत देख लड़की के घर आवभगत करा रहे बराती भी खिसक गए।

विज्ञापन


दशमी की बारी निवासी  सोहराब अली ने पुत्री की शादी सद्दाम पुत्र अनवर निवासी विजयपुर विंध्याचल के साथ तय की। रविवार को सद्दाम कुछ बारातियों के साथ लड़की वालों के यहां पहुंच गया। निकाह की तैयारियां चल रही थीं कि दूल्हा बने सद्दाम की शिव का पुरवा मेजा(प्रयागराज) की रहने वाली उसकी पहली पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गई और उसने आपबीती बताई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी पुलिस ने लड़की पक्ष के दरवाजे पर दस्तक दे दी। पुलिस लेकर आई पत्नी को देखकर दूसरी शादी रचाने आया सद्दाम पिता के साथ भाग निकला। पुलिस के सख्त रुख अपनाते ही आवभगत करा रहे बराती भी खिसकने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सद्दाम के साथ हुई थी। बाद में अनबन होने के कारण पति उसे किनारे कर दूसरा निकाह रचाने का प्रयास करने लगा, जबकि उसका मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला मेजा थाना क्षेत्र का है। सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें