फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: विश्वनाथ धाम के इर्द-गिर्द की गलियों में चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरों की नजर

Sun, 11 May 2025 05:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Indo-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए वाराणसी में पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ धाम के आसपास की गलियों में भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास निरीक्षण करते एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देख श्री काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही उसके इर्द-गिर्द की गलियों और सड़कों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को गंगा द्वार से लगायत धाम के सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस मुस्तैदी के साथ नजर आई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की एक टीम गश्त करते दिखी। साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मी माहौल की टोह लेते नजर आए।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देख प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित है। इसे देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस विश्वनाथ धाम की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के जिम्मे है। बाह्य सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और पीएसी के जवानों की है। 

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। धाम के चारों ओर की गलियों-सड़कों की निगरानी सीसी कैमरों की मदद से की जा रही है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बगैर किसी सामान के विधिवत चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा धाम की सुरक्षा में तैनात कमांडो चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, नाराज लोगों ने जमकर की पिटाई; पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर में बगैर मोबाइल के प्रवेश, कैमरे की नजर

आतंकी हमले का निशाना बन चुके संकटमोचन मंदिर में बगैर मोबाइल फोन के निजी सुरक्षा कर्मियों की जांच के बाद ही प्रवेश मिलता है। सभी प्रवेश द्वारों और मंदिर परिसर की निगरानी के लिए डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीसी कैमरे लगे हैं।

संकटमोचन चौकी के पुलिसकर्मी भी मंदिर परिसर में भ्रमण करते रहते हैं। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। सप्ताह के अन्य पांच दिनों में भी पुलिस सुरक्षा और निगरानी को लेकर सतर्क रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें