सेवायोजन कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रतिभावान युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार नौकरी मिल रही है। 2024 में लक्ष्य से दोगुना रोजगार मेला लगा, जिसमें पांच गुना युवाओं को जॉब ऑफर मिला।
जापान, स्लोवाकिया, दुबई समेत अन्य देशों की राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने युवाओं को नौकरी दी। विदेशों में अधिकतम 18,00,000 रुपये और देश में अधिकतम लगभग 6,60,000 रुपये के पैकेज का ऑफर मिला है।
सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि 2024 में रोजगार मेलों में 733 कंपनियां नौकरी देने आई थीं। 14686 युवाओं को जॉब मिला। इसमें 398 महिलाएं भी शामिल हैं। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके प्रतिभा के अनुसार देश और विदेशों में जॉब मिली है।