फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विश्व गुरु बनने का आशीर्वाद

Mon, 06 Mar 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गढ़वाघाट के महंत ने स्वामी विवेकानंद से की पीएम की तुलना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे। आश्रम के महंत स्वामी शरणानंद ने स्वामी विवेकानंद से पीएम मोदी की तुलना की। कहा कि देश के उद्धारक के रूप में विवेकानंद की तरह ही उन्हें याद किया जाएगा। महंत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विश्वगुरु बनने का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन


तय समय से करीब घंटे भर देरी से सुबह 11:02 बजे आश्रम पहुंचे पीएम मोदी ने वहां की गौशाला भी देखी। गायों को चारा खिलाया। फिर आश्रम के प्रमुख महंत स्वामी शरणानंद महाराज से मिलने पहुंचे। करीब बीस मिनट तक मुलाकात हुई।

महंत ने उन्हें आश्रम के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। इसके बाद पीएम ने आश्रम के ब्रह्मलीन संतों की समाधि पर फूल-मालाएं चढ़ाईं और उन्हें नमन किया। पीएम को प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष की मालाएं भी भेंट की गईं। यहां से निकलने के बाद पीएम आश्रम में बने मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां आश्रम की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम ने हालांकि मंच से कोई संबोधन नहीं किया। वह मठ को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते थे। करीब घंटे भर तक यहां रुकने के बाद पीएम रामनगर रवाना हो गए।

आश्रम में पीएम के  मंच के पास ही साउंड सिस्टम में शाट सर्किट के बाद तेज धुआं उठने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। उस समय पीएम मोदी और महंत स्वामी शरणानंद मंच पर ही थे। आनन-फानन में एसपीजी समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मंच को घेरे में लेकर साउंड सिस्टम को हटाया।

इसे लेकर एसपीजी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से नाराजगी भी जताई। साउंड सिस्टम आश्रम प्रबंधन का बताया गया। 
विज्ञापन

- फोटो : twitter
गढ़वाघाट आश्रम के अनुयायी वैसे तो विभिन्न प्रांतों तक फैले हैं लेकिन वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में इस मठ का विशेष प्रभाव है। मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के लोगों का यहां लंबे समय से आना जाना रहा है।

राहुल गांधी भी यहां कई बार आए हैं। पिछले दिनों यहां अमर सिंह भी आए थे। नेताओं के  आश्रम दौरे को राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जाते रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें