फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup T20: आज फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, काशी में जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन

Sun, 04 Sep 2022 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारत-पाकिस्तान आज एक बार फिर भिड़ेंगे। इस मैच के लिए सभी उत्साहित हैं। कहीं मैच देखने की पूरी प्लानिंग चल रही है तो कहीं भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गई है। वाराणसी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। 
विज्ञापन
भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आज आमने-सामने होंगे। दोनों बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के इस मैच के लिए सभी उत्साहित हैं। कहीं मैच देखने की पूरी प्लानिंग चल रही है तो  कहीं भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गई है। वाराणसी में  ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर आज वाराणसी में भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया गया। 
बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीती थी। वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एक जीत मिली थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीता था, लेकिन भारत को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में मुश्किल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें