फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इस जिले में लगातर बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 11 Jul 2020 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

जौनपुर जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खेतासराय में शुक्रवार को एक विवाहिता के फांसी लगाने और बुधवार को एक किशोरी के कुएं में जान देने के बाद अब केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव में भी किशोरी ने संदिग्ध हाल में जान दे दी। धान की रोपाई कर घर लौटी किशोरी का शव एक कमरे में फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर शाम की है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पहले शुक्रवार को खेतासराय के गोनौली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर और बुधवार को एक किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दी थी।


सोहनी गांव निवासी दिनेश यादव की बेटी ज्योति यादव(16) शुक्रवार की दोपहर में परिजनों के साथ धान की रोपाई करने खेत मे गई थी। वहां से वापस लौटने के कुछ देर बाद अचानक कहीं चली गई। घर वालों ने उसकी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला। दोबारा खेत की ओर जाने की बात समझ वह अपने काम मे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम जब परिवार के सदस्य भूसा रखने वाले कमरे में पहुंचे तो वहां छत से लगी कुंडी में रस्सी के सहारे ज्योति का शव झूल रहा था। परिजनों में रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। वह शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

देर रात मौके पर पहुंची केराकत कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ज्योति ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कोतवाल विनोद कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। किशोरी ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें