वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि पिछले दस दिन से हर दिन ओपीडी में नये और पुराने मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच जा रही है। इसमें 500 से अधिक वायरल फीवर वाले मरीज हैं। ओपीडी में डॉक्टर मरीजों का बेहतर इलाज करने के साथ ही इमरजेंसी, अन्य वार्ड में तैनात स्टाफ को भर्ती मरीजों की बेहतर निगरानी की जा रही है।
शास्त्री अस्पताल रामनगर
शास्त्री अस्पताल रामनगर में हर दिन रामनगर, पड़ाव, चंदौली सहित सामनेघाट और आसपास के लोग ओपीडी, इमरजेंसी में आते हैं। सीएमएस डॉ. अमरेंद्र चंद्र दूबे के अनुसार पिछले 10-12 दिनों से ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज आ रहे हैं जो कि सामान्य दिनों की तुलना में 200 से 300 अधिक है। इसमें मौसमी बीमारी वाले मरीज 300 से 400 आ रहे हैं। अस्पताल में जो भी उपलब्ध संसाधन हैं, उनमें मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
केस-1
लहंगपुरा निवासी गोपाल चौरसिया के साथ ही उनके परिवार के चार सदस्य इन दिनों वायरल फीवर से ग्रसित हैं। इसमें सर्दी, जुकाम के साथ ही जोड़ों में दर्द और बुखार से लोग परेशान हैं। बताया कि डॉक्टर ने जो सावधानियां बताई हैं, उसका पालन किया जा रहा है।
केस-2
भिटारी के न्यू बेदौली कालोनी स्थित विजय श्रीवास्तव पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित हैं। पहले तो कुछ समझ नहीं पाए जब अस्पताल में दिखाया तो पता चला कि वायरल फीवर है। अब पत्नी और उनके बेटे को भी बुखार हो रहा है।
वायरल फीवर से बीमार पड़ने का दावा कर रहा है अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
एक नजर में आंकड़े
दीनदयाल अस्पताल
कुल बेड 240
मरीज भर्ती 225
बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज 1775
0000
मंडलीय अस्पताल
बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज 1500
बेड 330 बेड
मरीज भर्ती 260
शास्त्री अस्पताल
बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज 1014
कुल बेड 153
अस्पताल में भर्ती 120