फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Stroke in UP: तीखी धूप से डिहाइड्रेशन से बर्नल कंजक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ा, जानिए बचने के उपाय

Sun, 18 Jun 2023 02:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तेज धूप और हीट वेव के बीच बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की ओपीडी में बर्नल कंजक्टिवाइटिस से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। पांच से 15 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा पीड़ित हैं।
विज्ञापन
तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तेज धूप और हीट वेव के बीच बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की ओपीडी में बर्नल कंजक्टिवाइटिस से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। पांच से 15 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा पीड़ित हैं। अब डॉक्टर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि बहुत जरूरी हो, तभी धूप में निकलें। बच्चों को घर से बाहर भेजने बचना चाहिए।

विज्ञापन


बीएचयू नेत्ररोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत भूषण के अनुसार, ओपीडी में रोजाना 25 बच्चे ऐसे आ रहे हैं, जिनकी आंखों में बर्नल कंजक्टिवाइटिस की समस्या रहती है। आंखों में जलन व लालपन रहता है। 25 से 30 वर्ष के लोगों में भी यही समस्या देखने को मिल रही है। आंखों में सूखापन की समस्या भी बढ़ी है।

डॉक्टर की सलाह

  • आंखों को ठंडे पानी से धुलते रहना चाहिए।
  • डॉक्टरों की सलाह से लगाएं धूप का चश्मा, तभी घर से निकलें।
  • बहुत जरूरी न हो तो दिन में बाहर निकलने से बचें।
  • शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहे, कमी न होने दें।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना आंख में न डालें दवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें