फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा सफर पूरा, रिकार्ड की ओर से बढ़ रहे सोनी के कदम

Tue, 17 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोेटो-
विज्ञापन

लगातार 124 घंटे कथक नृत्य का विश्व कीर्तिमान बनाने का सपना साकार करने मंच पर उतरी सोनी चौरसिया ने सोमवार की रात नौ बजे तक आधा सफर पूरा कर लिया है। करीब साठ घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है।

तीसरे दिन उनका हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आर्य महिला पीजी कॉलेज का सभागार खचाखच भरा रहा। स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्राओं ने भी सोनी का जोश बढ़ाया।
विज्ञापन


काशी की इस बेटी ने जब से नृत्य शुरू किया है, हर तरफ से उसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर कोई यह चाहता है कि सोनी केरल की हेमलता के लगातार 123 घंटे 15 मिनट नृत्य के रिकार्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाएं।

शनिवार को सुबह नौ बजे से शुरू नृत्य का यह गुरुवार को अपराह्न एक बजे पूरा होगा। सोमवार को भी भजन, गजल, ठुमरी आदि गीतों पर सोनी पूरी ताजगी के साथ नृत्य कर रही थी। वहीं, पिछले दो दिनों की तुलना में दर्शकों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन


छात्राओं के साथ ही कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी सोनी का उत्साह बढ़ाते नजर आए। पर्यवेक्षकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है तो कॉलेज की टीम व्यवस्था में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें