फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छूट सुविधा केंद्र की जल्द होगी शुरुआत : रश्मि सक्सेना साहनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर दाताओं, ट्रस्ट और एनजीओ संचालकों की कर छूट संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आउटरीच प्रोग्राम प्रदेश के सभी जोन में चलाए जाएंगे। कैंटोंमेंट स्थित होटल में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त छूट प्रभार रश्मि सक्सेना साहनी ने इसका एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी और करदाता मिलकर काम करें। चंद्रयान से मनरेगा तक के कार्य करदाताओं के भुगतान से होते हैं। करदाताओं की सुविधा के लिए जल्दी ही आयकर छूट सुविधा केंद्र की शुरुआत की जाएगी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम में करदाताओं से अपील की कि विकास को गति देने के लिए समय पर कर का भुगतान करें। आयकर आयुक्त ने कहा कि कर छूट फार्म भरने की विसंगतियों पर काम हो रहा है। उम्मीद है कि इस वर्ष तकनीकी समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आयकर आयुक्त ज्योत्सना जौहरी ने कहा कि करदाताओं को शिक्षित करने के लिए विभाग की ओर से आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। अपर आयकर आयुक्त छूट रिचा चौधरी ने पावर प्वाइंट के जरिये आयकर रिटर्न फार्म भरने के बारे में बताया। बीएचयू के वित्त अधिकारी डॉ. अभय ठाकु र, आयकर अपर आयुक्त जीपी सिंह, सीटीएसटी कविता सिंह, आयकर अधिकारी आरएस सरोज, डिप्टी कमिश्नर छूट सूर्यकांत मिश्र के अलावा इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष असिम जफर और अरविंद शुक्ल मौजदू रहे।
फार्म भरने में समस्या आ रही है। पोर्टल और विभाग द्वारा बिना जानकारी कर अदायगी का नोटिस भेज दिया जा रहा है। जिसके चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हे। - पूनम अग्रवाल, सीए
विज्ञापन

नये प्रावधानों की सही जानकारी नहीं मिल रही। विभाग और पोर्टल दोनों ही समुचित जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते करदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - प्रगति जायसवाल, सीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें