फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में इनकम टैक्स की छापेमारी: एक दिन पहले इस जगह से जब्त हुए थे आठ करोड़ के हीरे और 94 करोड़ कैश, हड़कंप

Tue, 17 Oct 2023 09:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में नारायण दास सराफा के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। भेलूपुर स्थित आवास पर पुलिस समेत टीम मौजूद है।
विज्ञापन
कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में रेड में बरामद कैश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नारायण दास सराफा के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। भेलूपुर स्थित आवास पर पुलिस समेत टीम मौजूद है। ये छापेमारी गोल्ड व्यवसाय में टैक्स चोरी के मामले में हुई है। लखनऊ और बनारस की टीम की संयुक्त छापेमारी की है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी में ये पहली बार हुआ: दुर्गा पंडाल में लगी पीएम और सीएम की तस्वीर, आयोजकों ने बताया क्यों की ये पहल?

विज्ञापन

वाराणसी में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई 
गोरखपुर, बनारस और बिहार में एक साथ इनकम टैक्स ने छापा मारा है। इसके पहले, सोमवार को इनकम टैक्स की टीम ने कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना में छापा मारा था।  इनकम टैक्स के अनुसार, 94 करोड़ कैश,8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, तीस लक्जरी घड़ियां मिली थीं। ये छापा कांग्रेस के करीबी व्यापारी के परिसर में पड़ा था। 
तलाशी 12 अक्टूबर को शुरू की गई थी और इस दौरान विभाग द्वारा बेंगलुरु और पड़ोसी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों के साथ-साथ दिल्ली में 55 परिसरों में भी छापेमारी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें