फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक की रकम जब्त

Sun, 25 Feb 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कुशीनगर और पडरौना स्थित शुगर मिल के बकाए के एक और मामले में होटल और शराब कारोबारी जवाहर जायसवाल पर शिकंजा कस गया है। आयकर के नौ करोड़ रुपये बकाए की वसूली के लिए विभागीय टीम ने शुक्रवार की रात कारोबारी के बनारस के लाजपत नगर स्थित जेएचवी शुगर कार्यालय पर सर्वे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


करीब छह घंटे तक चली जांच-पड़ताल के दौरान मौके पर मिले 18 लाख रुपये नकद और 22 बैंक खाते सीज कर दिए गए। ये खाते कारोबारी के कर्मचारियों या फिर किसी और के नाम के पाए गए। इन खातों में कितनी रकम जमा है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

इसके अलावा, जवाहर जायसवाल के सिंडिकेट बैंक के दो खातों में जमा एक करोड पांच लाख रुपये भी आयकर विभाग ने जब्त कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले पडरौना शुगर मिल के बकाए की वसूली के लिए आरसी जारी होने के बाद प्रशासनिक टीम ने यहां कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


कुर्की की नोटिस के बाद बकाए की रकम की पहली किस्त अदा करने पर टीम लौटी थी। शुक्रवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम जेएचवी शुगर कार्यालय पहुंची। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कार्यालय में किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा रखी थी।

आयकर अधिकारियों के मुताबिक छानबीन के दौरान कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए। जब्त किए गए दूसरों के नाम के बैंक खातों में जमा रकम की छानबीन की जा रही है। इन खातों की पासबुक कार्यालय में पाई गई और इनका संचालन कारोबारी द्वारा किया जा रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें