फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 5.20 करोड़ से कराए गए विकास कार्याेें के लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिलो। मुबारकपुर विधानसभा के सठियांव ब्लाॅक में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक निधि से कराए गए 5.20 करोड़ से कराए गए विकास कार्याेें का लोकार्पण सदर सांसद धर्मेंद्र यादव और विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री बलराम यादव ने किया। इस दौरान ब्लॉक रोड पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रहे स्व. अमरेश यादव उर्फ बब्बन प्रधान की स्मृति में बने गेट का भी लोकार्पण किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह मुबारकपुर विधानसभा का ऐतिहासिक कार्य पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा। विपक्ष का विधायक होते हुए भी विधायक निधि से एक वर्ष में विकास के 53 पत्थर लगा कर साबित कर दिया की विकास कार्य में कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि विधायक अखिलेश यादव ने जो कार्य करके दिखा दिया, वह पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया। विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे मन में था कि मुबारकपुर विधानसभा का कोई गांव विकास कार्य से अछूता न रह जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक पूजा सरोज, संग्राम यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, श्याम बहादुर यादव, कमला यादव व जियाउल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें