फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: प्रदेश में फिर शुरू होंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय, इन आश्रमों को दिया जाएगा अनुदान

Sun, 27 Oct 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मुख्यमंत्री योगी ने गुरुकुल की परंपरा को पुनर्जीवित करने वाली संस्थाओं को खोलने के लिए लोगों को आह्वान किया। कहा कि संस्कृत केवल देववाणी ही नहीं बल्कि भौतिक समाज की तमाम समस्याओं के समाधान करने का भी माध्यम बने। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कृत विज्ञान की भाषा है, जो कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों में उपयोगी है। संस्कृत की विशेषताएं इसे तकनीकी रूप से सरल और सहज बनाती हैं। इसीलिए हम संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए नए प्रयासों की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेश भर में गुरुकुल पद्धति के विद्यालयों को फिर शुरू करने की तैयारी है। निशुल्क भोजन-छात्रावास की व्यवस्था कराने वाले मठ-मंदिर और आश्रमों को अनुदान भी दिया जाएगा। शोध करने वालों को तीन साल तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप से प्रदेश के संस्कृत के 69,195 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी। संस्कृत छात्रवृत्ति वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गुरुकुल संस्थानों को अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे संस्थानों को अच्छे आचार्यों की नियुक्ति में स्वतंत्रता दी जाएगी। निशुल्क भोजन-छात्रावास की व्यवस्था कराने वाले मठ, मंदिर और आश्रमों को संस्कृत विद्यालय की मान्यता दी जाएगी। अनुदान भी मिलेगा।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि संस्कृत महाविद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। जब तक स्थायी शिक्षक नहीं मिल जाते, तब तक मानदेय वाले शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्कृत को केवल धार्मिक भाषा न मानें। यह विज्ञान, तकनीक और समाज की तमाम समस्याओं को सुलझाने का एक सशक्त माध्यम है। यही सोचकर संस्कृत को पढ़ना और आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

विरासत को विकास से जोड़ने का केंद्र बिंदु है काशी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत को विकास के साथ जोड़ने के प्रयासों में काशी को केंद्र बिंदु बनाया गया है। दीपावली से छठ तक उत्सव और पर्व की परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर की प्रतीक है। इसे आगे बढ़ाने में हमारी युवा पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण है। सरकार इस दिशा में हर संभव सहायता करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें