फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में सिर्फ ठगी गई काशी की जनता

Wed, 25 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के धरना सत्याग्रह में विपक्षियों ने मोदी सरकार के दो साल के कामकाज का अपने तरीके से हिसाब दिया। कांग्रेस विधायक अजय राय ने कहा कि दो साल में केंद्र सरकार ने केवल काशी की जनता को छला है। घोषणाएं तो खूब हुईं मगर काम एक भी नहीं हुआ। कभी काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाया गया तो कभी स्मार्ट सिटी बनाने का। सच्चाई यह है कि सरकार करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी इस शहर को गंदगी से मुक्त नहीं करा सकी।
विज्ञापन


इंग्लिशियालाइन चौराहे पर मंगलवार को पं. कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा पार्क में कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित धरना सत्याग्रह में पिंडरा विधायक ने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व और रेलमंत्रित्व कार्यकाल में पं. कमलापति त्रिपाठी ने दिखाया कि विकास के मायने क्या होते हैं।

मगर बीते दो साल में काशी के विकास को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिससे की इस शहर की बेहतरी की आस जगे। धरना सत्याग्रह सभा को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सतीश राय, शैलेंद्र सिंह, हरीश मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह, राजन पटेल, पनारू राम, त्रिभुवन पांडेय, अनिल यादव, सूरज यादव, राकेश श्रीवास्तव, राहुल राज आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें