महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के मुक्केबाजी रिंग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता खेली गई। इसमें महादेव पीजी कॉलेज छह स्वर्ण पदक जीतकर लगातार दूसरे वर्ष चैंपियन बना।
काशी विद्यापीठ की टीम पांच स्वर्ण पदक जीतकर उपविजेता बनी। सुपर हैवीवेट मुकाबले में महादेव पीजी कॉलेज के ऋषभ पांडेय ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके प्रतिद्वंदी अर्पित सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के पुरुष और महिला खिलाड़ियों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। महादेव पीजी कॉलेज के हरीश ने उद्घाटन मैच में सीएट कॉलेज गहनी के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को मात देकर महादेव के जीत की शुरुआत की।
महादेव के अन्य खिलाड़ियों ने अंतिम तक इसे कायम रखा। पुरुष वर्ग में आनंद गिरि, मनीष कुमार, राहुल कुमार, विजय विश्वकर्मा ने अलग अलग भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
महिला वर्ग में अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की तनु गुप्ता के अलावा पूजा पाल, अक्षिता ,वर्षा, साक्षी वर्मा, सरिता राय, शिवानी, गुड़िया यादव, दृष्टि राय, मनस्वी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने अपने कॉलेज का नाम रोशन किया।
शुभारंभ गाजीपुर मलिकपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह और काशी विद्यापीठ क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने की।
अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दयाशंकर सिंह ने किया। संचालन डॉ. लोकनाथ पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ मारुत नंदन मिश्रा ने किया। इस मौके पर सीमा सिंह, डॉ. भीम शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र भास्कर आदि मौजूद रहे।