फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिरपुर में मारपीट पथराव और फायरिंग

Mon, 05 Dec 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नासिरपुर में हुए प‍थराव में घायल युवक।
विज्ञापन
लंका पुलिस की लापरवाही के चलते रविवार की सुबह उपद्रवियों ने नासिरपुर क्षेत्र की विवेक नगर कॉलोनी में तीन घंटे तक जमकर बवाल काटा। कॉलोनी के घरों पर पथराव, लोगों से मारपीट और हवाई फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक चला बवाल तब थमा जब पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सुबह सात बजे से ही लंका पुलिस को सूचना दी जा रही थी लेकिन लंका इंस्पेक्टर के आने में तीन घंटे लग गए। शुक्रवार को क्रिकेट बाल से चोट लगने पर दो पक्षों में विवाद के बाद इन्हीं उपद्रवियों ने कॉलोनी में घुसकर मारपीट की थी लेकिन लंका पुलिस ने शिकायत के बाद भी आरोपियों की धरपकड़ नहीं की। रविवार को बवाल के बाद पांच नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



बीएसएनएल कर्मी लक्ष्मीकांत राय का विवेक नगर कॉलोनी में मकान है। उनके बड़े बेटे प्रकाश राय की सुसुवाही में मोबाइल की दूकान है। शुक्रवार की दोपहर प्रकाश दूकान से घर खाना खाने जा रहा था। घर के समीप ही ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे लड़कों की बाल प्रकाश को लग गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज हुआ। उसी दिन शाम चार बजे के लगभग 30 से 35 लड़के प्रकाश के घर आ गए और उसकी जमकर पिटाई की। आसपास के वेदप्रकाश, राजीव राय और मुकेश बीचबचाव करने गए तो उन्हें भी पीटा। तब प्रकाश की तहरीर पर आशीष, संजय, नीरज और 30 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी और बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस बीच, रविवार की सुबह छह बजे के लगभग 50 की संख्या में उपद्रवी दोबारा कॉलोनी में घुस आए। पहले प्रकाश के घर पहुंचे। उसके न मिलने पर कॉलोनी के अन्य घरोें पर पथराव शुरू कर दिया। पड़ोसी रवि प्रताप सिंह और उनके घर में छिपे प्रकाश के भाई रामप्रकाश की पिटाई की। रिटायर्ड दरोगा केदारनाथ सिंह के घर पर भी पथराव और तोड़फोड़ की।


सुबह सात बजे सूचना देने के तीन घंटे बाद दस बजे आए लंका इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का घेराव कर लोगों ने नाराजगी जताई। रामप्रकाश की तहरीर पर आदित्य नगर के सोमानी पटेल, मुनचुन पटेल, नीरज पटेल, संजय पटेल, आशीष पटेल और अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोपों में लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें