फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि में शास्त्री में 51.80, आचार्य में 46.27 फीसदी वालों को मिला हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 में शास्त्री और आचार्य के विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित कर दिया गया है। इस साल जो मेरिट सूची जारी की गई है उसमें शास्त्री(स्नातक) के विद्यार्थियों को इंटर में 51.80 फीसदी अंक पर भी कमरा मिल गया है। दूसरी ओर आचार्य (स्नातकोत्तर) में दाखिला लेने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने शास्त्री परीक्षा में 46.27 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। उनको भी कमरा आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर छात्रों की सूची जारी करते हुए सभी से 23 मार्च तक फीस जमा करने को कहा गया है। विवि में हॉस्टल आवंटन के लिए छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र की ओर से जारी आदेश में शास्त्री में 61 और आचार्य के 36 विद्यार्थियों का नाम हॉस्टल आवंटन वाली सूची में शामिल हैं। इसमें जिन छात्रों को कमरा आवंटित किया गया है। उसकी सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने नवीन छात्रावास के मुख्य प्रतिपालक को भेजी गई सूची में आवंटित छात्रों से परिचय पत्र, फोटो, आधार की मूल प्रति, छात्रावास शुल्क देखकर कमरा आवंटित करवाने को कहा है। इसमें शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए 1500 और आचार्य प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को 1800 रुपये छात्रावास शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें