बीएचयू के मालवीय शिशु विहार के छात्र आदित्य कुमार सोनी ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 413वीं राष्ट्रीय रैंक प्राप्त की। कक्षा 3 के छात्र मास्टर आदित्य कुमार सोनी बीएचयू के सहायक कुलसचिव राज कुमार सोनी का बेटा है। आदित्य ने 30 जनवरी को आयोजित यूनिफाइड इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर 413वीं रैंक और उत्तर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के लिए आदित्य को 3996 रुपये का पुरस्कार पैकेज, प्रशंसा-पत्र और गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस दिया जाएगा। नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में अखिल भारतीय स्तर पर 1024वीं रैंक और राज्य स्तर पर 42वीं रैंक प्राप्त की।