फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंजाब के 16 गोल के जवाब में सोनीपत का खाता तक नहीं खुला, मैन टू मैन की रणनीति और प्रभदीप के हैट्रिक से मिली एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मोहम्मद शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल से जीतने का रिकॉर्ड पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम ने बनाया है। बृहस्पतिवार को बीएचयू के एंफीथियेटर में पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम ने एचएफबी सोनीपत को 16 गोल से हरा दिया। पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम ने मैन टू मैन मार्किंग की आक्रामक रणनीति अपनाई। पहले मिनट में शाहिद ठाकुर ने टीम का खाता खोला। इसके बाद फॉर्वर्ड खिलाड़ी प्रभदीप सिंह ने एक के बाद तीन गोल दागकर अपनी हैट्रिक लगाई। 18वें मिनट में सुखविंदर सिंह ने पांचवां गोल किया। 20वें मिनट में संता सिंह ने गोल कर टीम का स्कोर 6-0 कर दिया। 22वें मिनट में पंजाब एंड सिंध बैंक के कप्तान हरमनजीत सिंह ने सातवां गोल और 25वें मिनट में हरमन सिंह ने आठवां गोल दागा। दूसरे हाफ के 39वें मिनट में शाहिद ठाकुर ने लगातार दो गोल किए। 51वें मिनट में हरमिंदर सिंह ने गोल कर स्कोर 11-0 कर दिया। 52वें मिनट में प्रभदीप सिंह ने 12वां और 54वें मिनट में कप्तान 13वां गोल दागा। अंतिम समय तक एचएफबी सोनीपत की हॉकी एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे मुकाबले में संयुक्त छात्रावास ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) मुंबई एक गोल से हरा दिया। पहला गोल यूबीआई मुंबई के खिलाड़ी गोविंद नाग ने 11वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक से किया। जवाब में संयुक्त छात्रावास के फॉर्वर्ड खिलाड़ी केतन कुश्वाहा ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 26वें मिनट में संयुक्त छात्रावास के आतिफ ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। 30वें मिनट में यूबीआई के जमीर ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में संयुक्त छात्रावास के अश्वनी ने टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसके बाद शाहरुख अली ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। 38वें मिनट में परेश ने गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया। 42वें मिनट में संयुक्त छात्रावास के खिलाड़ी केतन कुश्वाहा ने दूसरा गोल कर स्कोर 5-3 कर दिया। 47वें मिनट में शाहरुख ने गोल कर टीम का स्कोर 6-3 कर दिया। 55वें मिनट में यूबीआई के बाबू और 57वें मिनट में सचिन ने गोल कर स्कोर 6-5 कर दिया। अंत तक यही स्कोर रहा।
विज्ञापन

आज होंगे चार टीमों के दो मैच
शुक्रवार को पहला मुकाबला 12 बजे से संयुक्त छात्रावास लखनऊ और कर्नाटक की अश्वनी स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच जबकि दूसरा मुकाबला डेढ़ बजे से एचएफबी सोनीपत और पंजाब नेशनल बैंक की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें