फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आएंगे रेलवे के अच्छे दिन: मनोज सिन्हा

Tue, 06 Jan 2015 02:15 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/गाजीपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे रेलवे के अच्छे दिन जल्द आएंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल सुविधाओं के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

मंडुआडीह से छपरा के लिए नई डेमू सवारी गाड़ी के शुभारंभ के मौके पर गाजीपुर में आयोजित सभा में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह से रात में छपरा से लखनऊ के लिए  नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही बक्सर से मुगलसराय तक डेमू ट्रेन का संचालन भी शीघ्र शुरू होगा।
 बताया कि वाराणसी से छपरा तक रेलमार्ग का दोहरीकरण शुरू हो चुका है। जल्द ही रेल मार्ग पर विद्युतीकरण भी कराया जाएगा। आर्थिक संकट के दौर से गुजरने के बावजूद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के अच्छे दिन जल्द आएंगे। सरकार ने पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए एजेंडा तय कर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 डीएमयू के शुभारंभ केे अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक अजय विजय वर्गीय, जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम सीएल शाह, सीनियर डीओएएम प्रवीण पांडेय, सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, महामंत्री सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह के अलावा स्थानीय रेल अधिकारियों स्टेेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, आईओडब्ल्यू दिलीप सिंह, राकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें