रमेश के बड़े भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उधर, रमेश की पत्नी सुमन देवी और तीन बच्चे शिवा 12, शिवांगी (5) व सत्यम (1) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।