फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारी, पिता ने 'कोरोना देवी' दिया नाम

Fri, 22 May 2020 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
ट्रेन में जन्मी बच्ची के साथ उसका पिता सुभाष राम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में पहुंची एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन में किलकारी गूंजी है। लुधियाना से चली श्रमिक स्पेशल में सवार अंबेडकरनगर जिले की एक महिला ने फैजाबाद स्टेशन से आगे बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के पिता ने कोरोना संक्रमण काल में जन्मी अपनी बिटिया का नाम कोरोना देवी रखने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर तहसील के कादीपुर गांव निवासी सुभाष राम रोजी रोटी के लिए परिवार समेत लुधियाना में रहता था। कोरोना संक्रमण के चलते जब काम ठप हो गया तो वह परिवार के साथ बृहस्पतिवार को लुधियाना से चली ट्रेन में सवार होकर घर के लिए चल पड़ा। उसकी पत्नी 35 वर्षीया सरोजा देवी गर्भवती थी और डिलिवरी का समय भी चल रहा था लेकिन लुधियाना में हो रही परेशानी के चलते वह ट्रेन से घर वापसी को मजबूर हुई थी।

विज्ञापन

ट्रेन जब फैजाबाद स्टेशन के आगे निकली तो सरोजा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ट्रेन में कोई डॉक्टर तो नहीं थे, जिसके चलते बोगी में मौजूद कुछ महिलाएं आगे आई और प्रसव पीड़ा से तड़प रही सरोज के प्रसव के लिए मदद करने लगी। कुछ ही देर में सरोजा ने नन्ही बच्ची को जन्म दिया। चलती ट्रेन में बच्ची के सकुशल जन्म होने पर बोगी में सवार सभी लोगों में खुशी व्याप्त हो गई। 

लोगों ने आगे बढ़ कर सरोजा के पति सुभाष राम को बधाईयां दी। सरायमीर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जब एसडीएम निजामाबाद को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल डॉक्टर को बुला कर प्रसूता व नवजात की जांच कराई। जांच में दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य व नार्मल मिले। 

इसके बाद एंबुलेंस बुला कर  प्रसूता व नवजात को अंबेडकरनगर स्थित उसके घर के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं सुभाष ने कहा कि इस कोरोना काल में बेटी के रूप में लक्ष्मी आई है। इसलिए वह इसका नाम कोरोना देवी रखेगा। सुभाष को पहले से एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें