फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरिडा में रिंकू ने फिर दिखाया दम, विदेशी पहलवानों को चंद मिनट में चटाई धूल

Fri, 12 Jun 2020 06:04 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विरोधी को चित करती रिंकू सिंह की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भदोही जिले के रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर की जोड़ी लगातार जीत का कीर्तिमान गढ़ रही है। विदेशी पहलवानों को चंद मिनटों में धूल चटाकर भारतीय जोड़ी ने लोकप्रियता का झंडा गाड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की रात में इंडस शेर के पहलवानों ने एवर राइज के माइक डेलराय और जैमियन को हराया। इसके पूर्व अप्रैल में हुए एक मैच में इसी जोड़ी ने कनाडियन टीम को हराया था। जीत की खबर मिलने पर गोपीगंज से सटे होलपुर गांव में परिवार वालों ने जश्न मनाया। 


मूलरूप से भदोही जिले के होलपुर गांव निवासी रिंकू को दशक भर पहले तब पहचान मिली थी, जब उन्होंने अमेरिका में बेसबॉल खेलना शुरू किया। लेकिन, बेसबाल के बाद उन्होंने रेसलिंग की ओर रुख कर लिया और विदेशी आबोहवा में भदोही जिले की माटी की खुशबू बिखेर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें