फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मोदी की ‘ब्रांड वैल्यू’ भुनाएगी पार्टी

Wed, 20 May 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में सितंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ब्रांड वैल्यू’ भुनाएगी। प्रत्याशी से लेकर स्टार प्रचारक तक मतदाताओं को रिझाने के लिए मोदी सरकार के एक साल के कामकाज का बखान करेंगे। बिहार की जनता के बीच केंद्र का रिपोर्ट कार्ड बांटा जाएगा। बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि  बिहार में अबकी ‘कमल’ खिलेगा। भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में मनोज ने कहा कि बिहार की जनता जातिवाद, नक्सलवाद, गुंडागर्दी से ऊब चुकी है। वह भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता देख चुकी है कि विकास और सुशासन के दावे को धरातल पर उतारने का माद्दा भाजपा के अलावा किसी भी दल में नहीं है। आने वाले चुनाव में यह एक बार फिर साबित हो जाएगा। बिहार भाजपा में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि पूरी पार्टी एक है। मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर कहा कि इसका फैसला चुनाव बाद होगा। बताया कि पीएम मोदी के अलावा भाजपाध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, राधेमोहन सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गजांे की रैलियां, रोड शो होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें