फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बाउंसर पर छात्र को पीटने का आरोप, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में बृहस्पतिवार को ईएनटी ओपीडी में तैनात बाउंसर ने छात्र को पीट दिया। घटना के विरोध में छात्रों ने ओपीडी भवन में नीचे चैनल गेट बंद कर धरना दिया। मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और पुलिस पहुंची। किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। घटना की वजह से करीब आधे घंटे तक ओपीडी प्रभावित रहा। छात्रों ने लंका थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बाउंसर पर हेल्थकार्ड फाड़कर फेंकने, हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं बाउंसर ने भी चीफ प्राक्टर से छात्रा द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ईएनटी ओपीडी में दोपहर में विधि संकाय का छात्र दुलारे प्रसाद परिजन को दिखाने गया था। लंका थाना प्रभारी को दी तहरीर में दुलारे प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा लेकर वह दिखाने गया तो पहले वहां तैनात बाउंसर ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद दवा खाने के लिए पूछने की बात कहने पर उलझ गया। बाउंसर ने हेल्थकार्ड फाड़कर फेंका और हमला किया। सूचना पाकर कुछ छात्र पहुंचे और विरोध करने लगे तो उनके साथ भी बाउंसर ने दुर्व्यवहार किया। साथी की पिटाई के विरोध में ईएनटी ओपीडी में जाने वाले मुख्य चैनल गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए।
नहीं हुई कार्रवाई, सिंह द्वार बंद कर धरने पर बैठे छात्र
पिटाई करने वाले बाउंसर पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने साढ़े तीन बजे सिंह द्वार बंद कर दिया। इस वजह से अस्पताल में आने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौके पर पहुंचेे पुलिस अधिकारियों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन छात्र तुरंत कार्रवाई पर अड़े रहे।
विज्ञापन

छात्र और बाउंसर के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर सुरक्षा अधिकारियों को भेजा गया। दोनों तरफ से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-प्रो.बीसी कॉपरी, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें