फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला कारागार में बंदी ने गर्दन की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला कारागार के हाता नंबर पांच में निरूद्ध बंदी श्रीधर ने शनिवार की रात को किसी नुकीली वस्तु से गर्दन की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। बैरक में मौजूद अन्य बंदियों के शोर मचाने पर जेल कर्मचारियों को जानकारी हुई। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इलाज के बाद स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ था। इन दिनों वह सामान्य सा बैरक में रह रहा था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों और किस परिस्थिति में उठाया। इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें