फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

# Lock down जरूरी सेवा के वाहनों को रोकने पर हेड कांस्टेबल निलंबित

Sat, 04 Apr 2020 09:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए लॉक डाउन में जीवनोपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहनों को बेवजह रोकने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार आज़मगढ़ जिले की सीमा पर थाना चंदवक स्थित कनौरा बॉर्डर के पास बैरियर पर हेड कांस्टेबल मनोज उपाध्याय की शनिवार को ड्यूटी थी।

विज्ञापन


आरोप है कि ड्यूटी के दौरान जरूरी सेवा की आपूर्ति में लगे वाहनों को मनमाने ढंग से रोके रखा गया। उच्चाधिकारियों के आदेश की भी अनदेखी की गई। शिकायत के आधार पर एसपी अशोक कुमार ने शनिवार की शाम हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

लॉक डाउन के दौरान सब्जी, किराना, फल सहित अन्य जरूरी सामान की दुकानें अब सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगी। पहले दुकान खोलने का समय दोपहर 12 बजे तक था। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुकानें सुबह 16 बजे से 11 बजे तक पूरे जिले में खुलेंगी। दवा की दुकान 24 घण्टे खुली रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें