बीएचयू में पांच दिवसीय बास्केटबॉल कार्यशाला आज से
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय बास्केटबॉल कार्यशाला शुरू होगी। बास्केटबॉल खेल के विकास और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी। देश के कोने-कोने से खेल से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
21 जून तक की कार्यशाला का उद्देश्य बास्केटबॉल की नवीनतम तकनीकों, प्रशिक्षण विधियों और खेल प्रबंधन का आदान प्रदान होगा। खेल परिषद के सहायक निदेशक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि राजस्थान, बिहार और देश के अन्य हिस्सों से बास्केटबॉल में पहचान बनाने वाले अनुभवी ऑफिशियल, प्रशिक्षक और खेल विशेषज्ञ आ चुके हैं।