जिले में कुछ स्थानों पर बारिश के कारण सड़कों व गलियों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को कुछ परेशानी जरूर उठानी पड़ी, लेकिन गर्मी से राहत मिलने से लोगों में खुशी भी देखी गई। उधर, बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की नर्सरी डाल चुके और डालने वाले किसानों का कहना है कि इस समय पानी की सख्त जरूरत है।
नहरों में पानी नहीं होने से नर्सरी डालने में परेशानी हो रही है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो जाए तो तैयार नर्सरी की रोपाई भी किसान शुरू कर सकते हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मंगलवार और बुधवार को जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।