फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU को मिलेंगी 100 करोड़: एम्स जैसी सुविधा होगी जल्द, दिल्ली में हुई स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक

Tue, 17 Jun 2025 05:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में जल्द ही एम्स जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। दिल्ली में स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक में मरीजों की सुविधाओं को लेकर गहनता से विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMS BHU: आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा मिलने की दिशा में सोमवार को एक कदम और आगे बढ़ गया है। इसके तहत आईएमएस को 100 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में हुई स्टैडिंग फाइनेंस कमेटी यानी एसएफसी की बैठक में बजट मिलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इस बजट से फेफड़े में कैंसर की समय से पहचान करने वाली मशीन, सर्जरी, खून जांच से जुड़ी आधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी।

विज्ञापन


बैठक में भाग लेने के लिए आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अगुवाई में ईएनटी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और नोडल अफसर प्रो. विश्वंभर सिंह सहित अन्य लोग दिल्ली पहुंचे थे। निदेशक ने बताया कि कमेटी की बैठक में एम्स नई दिल्ली, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नियुक्त मेंबर शामिल हुए। 

बैठक में आईएमएस बीएचयू को जांच, इलाज से जुड़े आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के खरीदने की दिशा में 100 करोड़ रुपये दिए जाने के प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। बहुत जल्द ही बजट भी मिल जाएगा। इसके बाद जांच की नई मशीनों को खरीदा जाएगा, जिससे कि दूर दराज से आने वाले मरीजों को जांच, इलाज में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में पांच दिवसीय बास्केटबॉल कार्यशाला आज से
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय बास्केटबॉल कार्यशाला शुरू होगी। बास्केटबॉल खेल के विकास और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी। देश के कोने-कोने से खेल से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

21 जून तक की कार्यशाला का उद्देश्य बास्केटबॉल की नवीनतम तकनीकों, प्रशिक्षण विधियों और खेल प्रबंधन का आदान प्रदान होगा। खेल परिषद के सहायक निदेशक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि राजस्थान, बिहार और देश के अन्य हिस्सों से बास्केटबॉल में पहचान बनाने वाले अनुभवी ऑफिशियल, प्रशिक्षक और खेल विशेषज्ञ आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें