फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अगस्त के पहले सप्ताह में आईएमएस बीएचयू को मिलेंगे 192 डॉक्टर, नियुक्ति प्रक्रिया जारी

Mon, 19 Jul 2021 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तीन संकायों के करीब 45 विभागों में होने वाली सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 22 से 24 जुलाई तक साक्षात्कार के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में नए सीनियर रेजिडेंट की विभागों में तैनाती भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
ims bhu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आईएमएस बीएचयू को अगस्त के पहले सप्ताह में 192 नए डॉक्टर मिल जाएंगे। आयुर्वेद संकाय, मेडिसिल फैकल्टी और दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय सहित तीन संकायों के करीब 45 विभागों में होने वाली सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


15 जुलाई तक आवेदन के बाद इनके फार्मों की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है। 22 से 24 जुलाई तक साक्षात्कार के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में नए सीनियर रेजिडेंट की विभागों में तैनाती भी कर दी जाएगी।

एक साथ 192 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती के बाद दूर दराज से आने वाले मरीजों को इलाज में पहले की अपेक्षा अधिक सहूलियत होगी। खास बात यह है कि इसमें मेडिसिन फैकल्टी से बाल रोग विभाग, एनेस्थीसियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, नेत्ररोग विभाग, यूरोलॉजी समेत 31 विभागों में 169 पद हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा दंत चिकित्सा संकाय से चार विभागों में नौ और आयुर्वेद संकाय के 10 विभाग में 15 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती होनी है। अब आईएमएस बीएचयू में फार्मों की स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार की तैयारी तेजी से चल रही है।

सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। अब कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार 22 जुलाई से साक्षात्कार कराए जाएंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में ही नए रेजिडेंट की तैनाती भी हो जाएगी। -प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक आईएमएस बीएचयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें