भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा के शक्तिनगर में संतोषी माता मंदिर के ट्रस्टी व भाजपा नेता अतर सिंह और उनके भाई राजबहादुर सिंह की मंदिर के पुजारी रमाकांत पाठक के बीच पिछले चार-पांच साल से विवाद चला आ रहा है। लगभग रात 8 बजे ट्रस्ट के सचिव राजबहादुर सिंह मंदिर में गए और पुजारी अभिषेक पांडेय से विवाद कर लिया।
मारपीट के दौरान राजबहादुर सिंह की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई अतर सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। अभिषेक पांडेय के बाएं बांह में गोली जा लगी। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अतर सिंह के भाई राज बहादुर सिंह संस्कृत यूनिवर्सिटी में कर्मचारी हैं।
घायलावस्था में कहा कि मंदिर में अवैध तरीके से लोग गांजा और जुआ खेलते हैं। महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की जाती है। देर शाम एक महिला से मंदिर के पुजारी ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारापीटा गया।
मौके पर भेलूपुर, लंका थाने की फोर्स मौजूद रही।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में रही। स्थिति ऐसी हो गई कि कार्यकर्ताओं के हुजूम को संभालना पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हो गया। मौके पर भेलूपुर, लंका थाने की फोर्स मौजूद रही। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार, एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी को हालात काबू करने में पसीने छूट गए।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि महामना मंडल के उपाध्यक्ष को गोली लगी है। मेरी तबीयत खराब होने के कारण मौके पर पदाधिकारियों को भेजा। हिंदू युवा वाहिनी सदैव पीड़ित के साथ खड़ी रहती है। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की सूचना पर मौके पर गया था। पता चला कि दो पक्षों में मारपीट हुई है तो वापस चला आया।
इलाके में चार राउंड फायरिंग से इलाका दहल उठा। पहले अफवाह उड़ा कि अतर सिंह को गोली लगी बाद में मालूम चला कि पुजारी अभिषेक पांडेय को गोली लगी है। पुजारी रवि आदि ने बताया कि अतर सिंह लाइसेंसी पिस्टल लेकर धमकाता रहता था।