एलडी गेस्ट हाउस में शाम तक खड़ी रहीं अधिकारियों की गाड़ियां
आईएमएस बीएचयू में मशीन खरीद की जांच करने पहुंची टीम ने मामले से जुड़े लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। बृहस्पतिवार को आईएमएस निदेशक के साथ ही बीएचयू अस्पताल और आईएमएस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन एलडी गेस्ट हाउस के बाहर खड़े रहे। आईएमएस कार्यालय की ओर से कुछ कर्मचारी भी एक वाहन से आवश्यक कागजात लेकर एलडी गेस्ट हाउस पहुंचे। विजिलेंस टीम ने इन दस्तावेजों की गहन जांच की। पूछताछ देर शाम तक जारी रही।
4 की जगह 4.412 मशीन खरीदने का बिल, प्रोफेसर ने भी उठाया था सवाल
आईएमएस बीएचयू में मशीन खरीद की जांच के दौरान एक और बिंदु चर्चा में है। शिकायत के अनुसार, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और एम्स नई दिल्ली की तुलना में अलग दर पर मशीन खरीदे जाने के साथ-साथ चार मशीनों के स्थान पर 4.412 मशीन का बिल लगाए जाने का भी उल्लेख किया गया है। सवाल यह उठाया गया कि किसी मशीन की खरीद संख्या सामान्यतः पूर्णांक में होती है, ऐसे में 4.412 कैसे दर्शाया गया। इसे लेकर बीएचयू के हृदय रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने भी सवाल उठाया था। उन्होंने फेसबुक पर संबंधित बिल पोस्ट करते हुए मामले की जांच की मांग की थी।